फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl dies after falling while drawing water from well in Jaisinghnagar

Shahdol News: कुएं से पानी निकलते वक्त गिरी युवती की मौत, जयसिंहनगर पुलिस कर रही जांच

Sat, 04 Jan 2025 01:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 01:17 PM IST
सार

Shahdol: सरवाही गांव में एक 18 वर्षीय युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतका अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी उसका पर फिसल गया और वो कुएं के अंदर चली गई। 

विज्ञापन
Girl dies after falling while drawing water from well in Jaisinghnagar
वह कुआं जहां घटी घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के सरवाही गांव में एक 18 वर्षीय युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूजा कोल पिता राम प्रकाश (18) निवासी सरवाही अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी उसका पर फिसल गया और वह कुएं के अंदर जा गिरी। कुएं में काफी पानी था, युवती के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़ पड़े और उसे कुएं से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला गया, तब तक युवती ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयसिंहनगर एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि कुएं में डूबने से युवती की मौत हुई है। पानी निकलते वक्त यह हादसा हुआ है। परिजनों ने मामले की जानकारी हमें दी थी। जानकारी के बाद टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने आगे बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed