फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Five cattle died in a fire in a cowshed

Shahdol News: गौशाला में लगी आग, जलने से पांच मवेशियों की मौत, तीन घंटे बाद दमकल ने पाया काबू

Tue, 19 Aug 2025 10:33 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गौशाला में मौजूद सभी पांच मवेशियों की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि मवेशियों को मक्खी से बचाने के लिए जलाए गए धुएं से आग भड़की होगी।

विज्ञापन
Shahdol News: Five cattle died in a fire in a cowshed
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम उजरा बरा में बीती रात्रि घर में स्थित गौशाला में अज्ञात कारणों से लगी आग ने पांच बेजुबान जानवरों को अपने आगोश में ले लिया। घटना के बाद परिजन मौके पर दौड़े और आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग अपने विकराल रूप में थी, जिसे बुझा पाना मुमकिन नहीं था। घटना के बाद आस पास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों के साथ आग को बुझाया गया। जब तक पांच मवेशियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने कहा घटना पपौंध थाना क्षेत्र के उजरा बरा गांव की है। उन्हों ने बताया कि रामकृष्ण मिश्रा के घर में स्थित गौशाला में बीती रात्रि तकरीबन तीन बजे अचानक आग लगी थी। गौशाला के बाजू में मिश्रा का घर है।
विज्ञापन


घटना के बाद मवेशियों के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार दौड़ा और आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। लोगों ने पुलिस के साथ दमकल वाहन को भी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर दमकल कर्मियों के साथ पुलिस पहुंची और आग को तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुझाया गया, जब तक घटना में पांच मवेशियों की मौत हो गई थी। गौशाला में पांच मवेशी ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार मवेशियों को मख्खी ना लगे उसके लिए परिवार के लोगों ने गौशाला में धुआं करने आग जलाई होगी। उसी से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed