फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Male Elephant Dies of Electrocution in Farm, Borewell Area Under Scanner as Safety Concerns Rise

शहडोल: खेत में करंट की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, बोरवेल के पास हुआ हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue, 13 Oct 2026 10:30 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

देवलोंद क्षेत्र में खेत में घुसे नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। बोरवेल के पास करंट फैलने की बात सामने आई है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। इस घटना ने निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Shahdol: Male Elephant Dies of Electrocution in Farm, Borewell Area Under Scanner as Safety Concerns Rise
मौके पर हाथी का शव

विस्तार

जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के चंदोली में खेत में घुसे एक नर हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोरवेल के पास फैले करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से क्षेत्र में मौजूद हैं हाथी
देवलौंद और बाणसागर क्षेत्र के आसपास के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड मौजूद बताया जा रहा है। ऐसे में मृत हाथी उसी झुंड का हिस्सा है या कहीं से दूसरे क्षेत्र में आया था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खरगोन: अवैध मादक पदार्थों पर पुलिस का शिकंजा, 2 लाख की ब्राउन शुगर और बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ग्रामीणों ने बताई थी परेशानी
गौरतलब है कि एक दिन पहले बाणसागर अंतर्गत जगमल पंचायत के ग्राम सेझहरी में हाथियों के झुंड की मौजूदगी से परेशान ग्रामीणों की समस्या सामने आई थी। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव के आसपास पहुंच जाता है और कच्चे मकानों व फसलों को नुकसान पहुंचाता है। हाथियों की आवाजाही के दौरान बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे गांव में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में ग्रामीण लाठी और मशाल लेकर रातभर पहरा देने को मजबूर हैं।

हाथी की मौत ने खड़े किए सवाल
ग्रामीणों ने हाथियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की थी। अब हाथी की मौत के बाद क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की रात्रिकालीन आवाजाही को देखते हुए प्रभावी निगरानी जरूरी है। मामले में डीएफओ तरुणा वर्मा ने कहा चचाई क्षेत्र में हाथी की मौत हुई है। हाथी की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed