फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Double Duty: Duty of khaki with the innocent in the lap in the sister's conference, duty was engaged in CM's p

डबल ड्यूटीः बहनों के सम्मेलन में गोद में मासूम को लेकर निभाया खाकी का फर्ज, CM के प्रोग्राम में लगी थी ड्यूटी

Fri, 07 Apr 2023 02:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Apr 2023 02:05 PM IST
सार

शहडोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दो दिन पहले वहां महिला सम्मेलन था, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान एक महिला आरक्षक अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती दिखाई दी थी। 
 

विज्ञापन
Double Duty: Duty of khaki with the innocent in the lap in the sister's conference, duty was engaged in CM's p
शहडोल में बच्चे के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक महिला आरक्षक अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


यह वीडियो ब्यौहारी का है। कार्यक्रम में रीवा से पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसमें ही रीवा पुलिस बल से आई आरक्षक रश्मि मिश्रा अपने साथ दो साल के बच्चे को भी लाई थी। कुछ घंटों की ड्यूटी निभाने के दौरान रश्मि ने अपने मासूम को गोद में ही रखा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान अपना भाषण पूरा किया। उनका तो ध्यान इस महिला आरक्षक पर नहीं गया, लेकिन सम्मेलन में आई महिलाओं और अन्य लोगों का ध्यान इस पर ही था। उन्होंने अपने मोबाइल में इस मां को कैद कर लिया। अब यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



डबल ड्यूटी की नेटीजन्स कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर रश्मि मिश्रा की खूब तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि डबल ड्यूटी निभाती इस महिला तारीफ के काबिल है। सीएम तो एकाध घंटा ही प्रोग्राम में रहे, लेकिन महिला आरक्षक की ड्यूटी पांच से छह घंटे की रही। जिस मुस्तैदी से वह अपना फर्ज निभा रही थी, चर्चा का विषय बन गई हैं। 

छतरपुर-निवाड़ी में भी सामने आई थी ऐसी तस्वीरें
पिछले साल छतरपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दौरान एक पुलिस आरक्षक की तस्वीर वायरल हुई थी। छतरपुर जनपद के सरानी गांव/पंचायत के पोलिंग बूथ पर एक महिला आरक्षक अपनी ढाई साल की बेटी के साथ ड्यूटी करती नजर आई थी। आरक्षक आसमां ने बताया था कि पति दूसरे शहर में जॉब में करते हैं। घर में कोई और नहीं है। इस वजह से चुनाव ड्यूटी में उसे लेकर काम कर रही हैं। इसी तरह निवाड़ी में भी आठ महीने की बेटी को गोद में लिए ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक शिवानी लखेरा का फोटो वायरल हुआ था। 


मुख्यमंत्री भी बढ़ाते रहते हैं महिला अफसरों का हौंसला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास की ड्यूटी और प्रेस प्रकोष्ठ में महिला अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात किया था। सुबह आठ बजे से देर रात तक महिला ही उनकी ड्राइवर थीं और महिला ही सुरक्षाकर्मी। रात को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास की ड्यूटी पर तैनात महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया था और उनका हौंसला बढ़ाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed