फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Doctor Allegedly Injects Elderly In Shahdol Causing Death, Police To Probe

Shahdol: शहडोल में 'झोलाछाप' डॉक्टर के इंजेक्शन से वृद्ध की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस कर रही है जांच

Tue, 13 Feb 2024 04:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो वृद्ध की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Doctor Allegedly Injects Elderly In Shahdol Causing Death, Police To Probe
शहडोल में वृद्ध की मौत होने पर क्लिनिक में परिजनों ने हंगामा कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर के झोलाछाप होने का आरोप लगाया और क्लिनिक में हंगामा किया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के समझाने पर परिजन भी शांत हो गए। 
विज्ञापन


मामला ब्यौहारी क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी कौशल प्रसाद पटेल, उम्र 80 वर्ष, का है। उन्हें बुखार था। इलाज कराने के लिए परिजन वृद्ध को ब्यौहारी स्थित डॉ. उमेश द्विवेदी के क्लिनिक ले गए। सोमवार को डॉक्टर ने वृद्ध को इंजेक्शन लगाया और भर्ती कर लिया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ी। कुछ ही मिनट में उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद नाराज परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा खड़ा कर दिया। घटना देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी एमएल रहगडाले ने बताया कि कौशल प्रसाद पटेल को तेज बुखार था। इलाज कराने के लिए परिजन उमेश द्विवेदी के क्लीनिक पहुंचे थे। इंजेक्शन लगते ही वृद्ध की मौत हुई है, परिजन ऐसा बता रहे हैं। मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर
इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग पर भी अंगुलियां उठ रही है। ब्यौहारी, पपौंध निपानिया एवं अन्य इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी दुकानें खोल ली हैं और डॉक्टर बनकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोहमपुर गढ़ी में एक बंगाली क्लिनिक भी धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के सामने भी कुछ लोगों ने क्लिनिक खोल लिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed