{"_id":"64c601928ebc2b0f530a4916","slug":"dead-body-of-three-days-old-youth-found-hanging-from-tree-in-shahdol-forest-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: जंगल में पेड़ से लटका मिला तीन दिन पुराना शव, 26 तारीख से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: जंगल में पेड़ से लटका मिला तीन दिन पुराना शव, 26 तारीख से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 30 Jul 2023 11:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:52 AM IST
सार
दरशिला चौकी के अंतर्गत खरतोरा से 35 वर्षीय लल्लन अगरिया 26 तारीख को घर से निकला था। युवक की दिमागी हालत कमजोर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दरशिला चौकी अंतर्गत खरतोरा के जंगल में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लल्लन अगरिया 26 तारीख को घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने मामले की शिकायत चौकी में की, जिसके बाद पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, सुबह-सुबह पता लगा कि घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल में एक पेड़ से शव लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान लल्लन अगरिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि युवक 26 तारीख को घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस से भी शिकायत की थी, उसकी तलाश की जा रही थी। सुबह पता लगा कि फंदे पर एक शव लटका है। पहचान के बाद पुलिस ने शव का पीएम की प्रक्रिया शुरू करा दी है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चौकी प्रभारी का कहना है कि हर पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की दिमागी हालत कमजोर होने की बात सामने आई है। मामले पर जांच जारी है।
विज्ञापन
