फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Crime Shahdol girl gang-raped in Bhopal came in search of work

Crime: शहडोल की युवती के साथ भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म, काम की तलाश में आई थी

Tue, 24 Jan 2023 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 07:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। शहडोल जिले के युवती काम की तलाश में भोपाल आई थी। यहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन
Crime Shahdol girl gang-raped in Bhopal came in search of work
पुलिस थाना सीधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में सीधी थाना क्षेत्र के वनसुकली की रहने वाली एक 22 साल की युवती के साथ भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती वहां से भागकर शहडोल पहुंची। उसके बाद उसने परिजनों के साथ  अपने ग्राम वनसुकली से सीधी थाना आकर भोपाल में उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के  मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जिले के सीधी थाना पुलिस ने यहां शून्य में मामला कायम कर आगे की विवेचना और कार्रवाई के लिए डायरी भोपाल भेज दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने सीधी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया, 12 जनवरी को वह काम के सिलसिले से भोपाल निवासी किसी कृष्णा नामक युवक के बुलावे पर भोपाल गई थी। भोपाल  रेलवे स्टेशन से उसने कृष्णा को फोन पर अपने वहां पहुंचने की जानकारी दी। उसके बाद युवक स्टेशन पर आकर मिला और उसने कहा कि काम अभी नहीं मिल पाएगा। इसके बाद युवक ने युवती को घर वापस लौट जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


स्टेशन पर ही बैठी रही युवती...
उसके बाद पीड़िता रेलवे स्टेशन पर ही बैठी रही। सुबह लगभग आठ बजे वह प्लेटफार्म नंबर छह से बाहर निकली। उसके बाद स्टेशन के सामने खड़े एक आटो चालक ने युवती से पूछा कहां जाओगी। इस पर युवती ने कहा, कहीं नहीं, शहडोल जाना है। इसके बाद आटो चालक वहां से चला गया। लेकिन, कुछ देर बाद वह फोर व्हीलर लेकर वापस लौटा। इस बार उसके साथ तीन अन्य युवक भी साथ थे। ऑटो चालक और उसके साथ युवती को काम दिलाने के बहाने भोपाल स्थित एक घर में ले गए। जहां आरोपियों ने जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह घर वापस आने के लिए ट्रेन में बैठ गई। लेकिन, वह गलती से ग्वालियर पहुंच गई। एक व्यक्ति की मदद से वह कटनी से सतना होते हुए मैहर पहुंची, जिसके बाद उसने अपनी बहन से आप बीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके डर और मानसिक स्थिति को देख बहन ने अपने घर पर उसे रोक लिया। संतुलित होने पर वह पीड़िता को अपने साथ सीधी लेकर आई और परिजनों के साथ 19 जनवरी को  सीधी थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सीधी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के साथ भोपाल में घटना घटित हुई है। इसलिए यहां शून्य पर मामला कायम कर आगे विवेचना और कार्रवाई के लिए डायरी भोपाल पुलिस के पास भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed