फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Changes in the traffic system of the city due to the arrival of CM in Shahdol

Shahdol: सीएम के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव; जानिए कैसा रहेगा रूट और पार्किंग प्लान

Tue, 22 Aug 2023 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Aug 2023 07:01 PM IST
सार

शहडोल सीएम के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात डीएसपी ने यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन करते हुए रूट प्लान एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
Changes in the traffic system of the city due to the arrival of CM in Shahdol
यातायात व्यवस्था में किया गया परिवर्तन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री के 23 अगस्त को जिला आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन करते हुए रूट प्लान एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। इस संबंध में यातायात डीएसपी ने बताया कि भारी वाहन हल्के वाहन जो अनूपपुर से शहडोल होकर पाली उमरिया जाना है वो सीधे बाईपास होकर निकलेंगे। शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। कोई भी वाहन थुरवार टोल प्लाजा से सोहागपुर थाना के बीच आम रोड पर खड़ा नहीं होगा।

विज्ञापन


ऐसे वाहन जो सिंहपुर से शहडोल होकर उमरिया पाली रीवा तरफ जाना चाहते हैं वे बगिया तिराहा से न्यू वर स्टैण्ड-गंगा तिराहा होकर भूसा तिराहा से वाईपास होकर जाएंगे। ऐसे वाहन जो सिहपुर से बुढार अनूपुर जाना चाहते हैं वो नमुरा तिराहा से खैरहा होकर जाएंगे। शहडोल नहीं 
विज्ञापन

आएंगे।

ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम न्यू गांधी चौक से पॉलिटेक्नीक कालेज ग्राउंड तक प्रस्तावित है, जन दर्शन कार्यक्रम के दौरान सड़क के एक तरफ ट्राफिक सुचारू रूप से संचालित रहेगा। जनदर्शन कार्यक्रम वाले मुख्य मार्ग पर जनदर्शन के दौरान सामान्य ट्रैफिक पूर्णतः बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
इस दौरान जय स्तम्भ से रेलवे स्टेशन जाने हेतु मछली तालाब के सामने की रोड से होकर पुलिस लाइन से घरौला मोहल्ला होते हुए इन्द्रा चौक से स्टेशन तरफ जा सकेंगे। इसी तरह न्यू गांधी चौक एवं जैन मन्दिर से बस स्टैंड जाने के लिए रेलवे स्टेशन से दरभंगा चौक से इन्द्रा चौक से बस स्टैण्ड जा सकेंगे। ब्यौहारी, गौहपारू एवं जयसिंहनगर से आने वाली बसों की पार्किंग होमगार्ड लाइन के ग्राउण्ड में की जाएगी। जहां से आम जनता/ नागरिक जय स्तम्भ चौक से निगम कालोनी रोड होते हुए उत्तर वन मंडल कार्यालय वाली रोड से पालीटेक्निक आम सभा स्थल तक पहुंचेंगे।


बसों की पार्किंग बाणगंगा मैदान में
सोहागपुर बुटार तरफ से आने वाली बसों की पार्किंग बाणगंगा मैदान में की जाएगी। यहां से आम जनता नागरिक जय स्तम्भ-निगम कॉलोनी रोड होते हुए उत्तर वन मंडल कार्यालय वाली रोड से पालीटेक्निक आम सभा स्थल तक पहुंचेंगे। स्कूली कॉलेज के छात्र-छात्राओं को लाने वाली बसों की पार्किंग पालिटेक्निक कालेज के पास सरस्वती स्कूल मैदान में की जाएगी जो बसे जय स्तम्भ-निगम कालोनी रोड होते हुए उत्तर वन मंडल कार्यालय वाली रोड से सरस्वती स्कूल ग्राउंड तक पहुचेंगी। वीआईपी वाहन पार्किंग गुड शेफर्ड स्कूल के अन्दर ग्राउण्ड में की जाएगी। जहां वाहन पार्क कर अपने निर्धारित सेक्टर में बैठेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed