{"_id":"6ad5fbc11183143a510d0094","slug":"bodies-of-a-young-couple-found-hanging-from-the-same-noose-on-a-mango-tree-in-shahdol-incident-sparks-a-stir-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4850057-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप; मौत की वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mon, 19 Oct 2026 07:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:19 PM IST
सार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आम के पेड़ पर एक ही फंदे से युवक और युवती के शव मिले। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
विस्तार
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब आम के पेड़ पर एक ही फंदे से युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों के शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग आम के पेड़ के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के अस्पताल से निकलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन पर हमला, आरोपी ने मारा थप्पड़
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले थे दोनों
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती आसपास के गांवों के रहने वाले थे, लेकिन उनके निवास क्षेत्र अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आते हैं। युवती जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि युवक जिले के सीधी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के शव एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही युवक-युवती के संबंधों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और अन्य जरूरी कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।।
