{"_id":"6720605ac4523f53e80f19b0","slug":"bear-climbed-mango-tree-to-eat-honey-did-not-come-down-for-15-hours-forest-department-on-the-spot-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2265672-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहद खाने आम के पेड़ में चढ़ा भालू, 15 घंटे से नही उतरा नीचे, वन विभाग मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहद खाने आम के पेड़ में चढ़ा भालू, 15 घंटे से नही उतरा नीचे, वन विभाग मौके पर
Tue, 29 Oct 2024 09:54 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:54 AM IST
सार
शहडोल में एक भालू 15 घंटे से पेड़ पर चढ़ा हुआ है। वो शहद खाने पेड़ पर चढ़ा था। वन विभाग की टीम मौके पर है। ऐहतियातन ग्रामीणों की आवाजाही भी रोक दी गई है।
विज्ञापन
आम के पेड़ में भालू
विस्तार
शहडोल जिले की सीमा बांधवगढ़ एवं संजय गांधी टाइगर रिजर्व से जुड़ी होने की वजह से आए दिन यहां जंगली जानवरों का आना-जाना बना रहता है। अब उत्तर वन मंडल के अमझोर क्षेत्र में पिछले 15 घंटे से एक भालू आम के पेड़ में चढ़ा है, भालू पेड़ में शहद खाने के लिए चढ़ा था, लेकिन वह 15 घंटे से नीचे नहीं उतरा है। जिसे देखने लोगों की भीड़ सुबह से लगी हुई है। जानकारी लगने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच भालू की निगरानी बनाए हुए है।
भालू के पेड़ में चढ़े होने की जानकारी लगता ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वहां काफी भीड़ लगा ली, जिसकी वजह से भालू डर के मारे पेड़ में चढ़ा रहा और अब तक नहीं उतर सका है। जब इस मामले की खबर वन विभाग के अधिकारियों को लगी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से हटवाया गया, लेकिन 15 घंटे बीत गए हैं और भालू अब तक पेड़ में चढ़ा हुआ है।
अमझोर रेंजर तरुणेद्र सिंह का कहना है कि भालू की निगरानी के लिए चार टीमें तैनात की गई है, शहद के फेर में भालू पेड़ पर चढ़ा है। ग्रामीणों को मौके पर आने से रोका जा रहा है। शायद भालू अब नीचे उतर जाएगा।
विज्ञापन
तेंदुए के आतंक के बाद भालू का भय
बीते दिनों जिले के तीन वन परिक्षेत्र में तेंदुआ का आतंक था, तेंदुआ के हमले से अब तक नौ लोग घायल हो चुके हैं । 3 दिन पहले ही बाघ ने एक अधेड़ पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों की दहशत बरकरार है, अब भालू पेड़ में चढ़कर 15 घंटे से शहद खा रहा है जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं और वन विभाग उन्हे हटाने की कोशिश कर रहा है।