फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amalai police took major action against illegal coal mining, 10 mines closed

MP News: शहडोल में अवैध कोयला खनन पर अमलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 खदानें बंद

Sat, 19 Apr 2025 10:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 10:45 PM IST
सार

अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने ने बताया कि बटुरा क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों को जेसीबी से भरवाकर बंद करवा दिया है। इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amalai police took major action against illegal coal mining, 10 mines closed
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : credit

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमलाई के बटुरा इलाके में अवैध रूप से चल रही 10 से अधिक कोयला खदानों को जेसीबी मशीनों की मदद से बंद कर दिया गया है। इस अभियान के दौरान लगभग 30 टन अवैध कोयला भी जब्त किया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बटुरा गांव में संचालित अवैध खदानों से कोयले का उत्खनन और परिवहन बिना किसी सुरक्षा उपाय के किया जा रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो गया था। अमलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस अभियान की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर अवैध खदानों को चिन्हित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:आठ साल की बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म, युवक ने तलघर में बंद किया, बेटी की चीखें सुनकर पहुंची मां
विज्ञापन
विज्ञापन


अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने ने बताया कि बटुरा क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों को जेसीबी से भरवाकर बंद करवा दिया है। इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस अभियान को जारी रखेंगे। कोयला खनन से जुड़े अन्य अवैध मामलों की भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लू का असर, 44 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े अवैध तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन अवैध खदानों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा था,   कार्रवाई से हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed