MP News: कड़ी मशक्कत के बाद जंगली हाथी का हुआ सफल रेस्क्यू, आमजन के लिए बना हुआ था खतरा
MP News: आखिरकार तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जंगली हाथी का सफल रिस्क्यू करने में वन अमले की टीम को सफलता मिल ही गयी। मुख्य वन संरक्षक शहडोल एलएल उइके, वन संरक्षक शहडोल उत्तर श्गौरव चौधरी तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उप क्षेत्र संचालक पीके वर्मा के मार्गदर्शन में एक जंगली हाथी का रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में जंगली हाथी के रेस्क्यू करने की कार्रवाई सुबह 5:30 बजे शुरू हुईं। तीसरे दिन करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 8 बजे जंगली हाथी का रिस्क्यू कर लिया गया। हाथी का स्वास्थ्य ठीक है, उसको बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व रेस्क्यू करने के उपरांत भेजा दिया गया है। रेस्क्यू दल में 3 वेटनरी डॉक्टर तथा 6 पालतू हाथी की मदद ली गयी।
बता दें कि उक्त हाथी को रेस्क्यू करने का प्रयास लगातार पिछले तीन दिनों से किया जा रहा था। मगर क्षेत्र के अत्यधिक दुर्गम होने के कारण एवं पहाड़ियों से घिरे होने के कारण रेस्क्यू में 3 दिन का समय लगा। पूरी टीम के द्वारा पूरी मुस्तादी और सावधानी के साथ रेस्क्यू संपन्न हुआ।
दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीण थे आक्रोषित
उक्त हाथी केशवाही से चलकर जैसीनगर पंचायत बांचाचर के अमनार गांव में आया था। इस दौरान इसके द्वारा दो लोगों की मृत्यु अमूमन 6 लोगों को घायल तथा कई मकान तोड़े गए एवं फसल नुकसान करी गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा वन अमले पर फूट रहा था। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए इसका रेस्क्यू करना अत्यंत आवश्यक हो चुका था।
