फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   A speeding bus collided with a tree in Shahdol, many passengers were injured.

MP News: शहडोल में तेज रफ़्तार बस पेड़ से टकराई, कई यात्रियों के घायल होने की खबर

Fri, 10 Feb 2023 03:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 03:24 PM IST
सार

शहडोल के जयसिंह नगर में एक यात्री बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन
A speeding bus collided with a tree in Shahdol, many passengers were injured.
तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना अंतर्गत एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां शहडोल की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे मेंकई यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भी लाया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी से शहडोल के लिए एक यात्री बस निकली थी, जो शहडोल आ रही थी तभी जयसिंह नगर के टेटका पुलिया के पास यह बस पहुंची ही थी, कि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और वह पेड़ से जाकर सीधे टकरा गई, जिसकी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बस में कई यात्री सवार थे।
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात ये रही कि किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई यात्री घायल हुए हैं। उसमें भी कुछ गंभीर हैं। जो गंभीर यात्री थे उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, तो वहीं, कुछ घायल यात्रियों को जयसिंह नगर में ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद की। बस दादू एंड संस की थी जो ब्यौहारी से शहडोल के बीच में ही चलती है। बस का नंबर है एमपी 19 पी 0415 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed