{"_id":"643e48faedaf76050405ff16","slug":"a-month-after-the-death-of-her-husband-in-a-train-accident-the-wife-hanged-herself-kept-his-picture-with-her-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Birds: रेल हादसे में पति की मौत के एक महीने बाद पत्नी ने लगा ली फांसी, सीने से लगा रखी उसकी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Birds: रेल हादसे में पति की मौत के एक महीने बाद पत्नी ने लगा ली फांसी, सीने से लगा रखी उसकी तस्वीर
Tue, 18 Apr 2023 01:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:08 PM IST
सार
शहडोल में एक दंपती का आपसी प्रेम इतना अधिक था कि एक के बिना दूसरा रह नहीं पाया। पति की रेल हादसे में मौत के एक महीने बाद ही पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
शहडोल में पति की मौत के एक महीने बाद पत्नी ने सुसाइड कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कहते हैं कि लव बर्ड्स के जोड़े में एक की मौत हो जाए तो दूसरा भी अधिक दिन जीवित नहीं रहता। ऐसा ही कुछ हुआ है शहडोल में। रेल हादसे में पति की मौत के एक महीने बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान पति की तस्वीर अपने सीने से लगाए रखी।
विज्ञापन
मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शीला चौकी अंतर्गत कोलमी छोट गांव का। एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि सुभद्रा चौधरी, उम्र-32 वर्ष, का पति अनिल महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। करीब एक महीने पहले रेल हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद से सुभद्रा भी तनाव में थी। तीन बच्चों के साथ ससुराल में ही सास और ससुर के साथ रह रही थी। इसके बाद भी जीवन में जो खालीपन बना था, वह उसे परेशान करता। आखिरकार उसने सोमवार को अपनी जीवनलीला ही खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभद्रा का कमरा बंद था तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां महिला का शव फांसी पर लटका मिला। महिला के सीने पर उसके पति की तस्वीर देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। गांव में जब इस बात की खबर लगी कि सुभद्रा ने फांसी लगा ली है तो आसपास के लोग व परिजन भी वहां पहुंचे। सीने पर पति अनिल की तस्वीर रखकर ही सुभद्रा ने दुनिया को अलविदा किया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है।
