{"_id":"68ad5b7889048dd638063fe5","slug":"a-boy-died-after-falling-into-an-open-septic-tank-in-school-case-of-amalai-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3328895-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: स्कूल के खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरा नौ साल का बच्चा, परिजन तलाशते रहे, दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: स्कूल के खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरा नौ साल का बच्चा, परिजन तलाशते रहे, दूसरे दिन मिला शव
Tue, 26 Aug 2025 04:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 04:50 PM IST
सार
शहडोल में नौ साल का बच्चा खेलते-खेलते गिरवा हाई स्कूल के खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। एक दिन बाद बच्चे का शव उससे बाहर निकाला गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
अमलाई थाना क्षेत्र की घटना।
विस्तार
शहडोल जिले में एक नौ वर्षीय बालक की स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से मौत हो गई। मासूम बच्चा गिरवा हाई स्कूल के पास रहता था, एक दिन पहले खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी वह परिजनों को नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को तलाश किया तो उसका शव स्कूल के सेप्टिक टैंक में मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक विनीत सिंह दरोगा सिंह का बेटा सोमवार शाम करीब 5 बजे खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंततः उन्होंने थाने पहुंचकर विनीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित हाई स्कूल के सेप्टिक टैंक में मिला। अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है, हम शांतिवादी नहीं, तीनों सेना प्रमुख ने बताई भविष्य की तैयारियां
विज्ञापन
