फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol 65 year old elderly woman raped in the forest, police arrested the accused within a few hours

Shahdol News: 65 साल की वृद्धा के साथ जंगल में दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 07:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 07:46 PM IST
सार

ब्यौहारी में 65 वर्षीय महिला से जंगल में दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी संतोष साकेत ने बेटे का पता बताने के बहाने महिला को जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भागकर मदद मांगी, पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है। 

विज्ञापन
Shahdol 65 year old elderly woman raped in the forest, police arrested the accused within a few hours
ब्यौहारी की घटना

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जंगल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ब्यौहारी स्थित शक्तिपुंज आश्रम में अपने लापता पुत्र की तलाश के लिए आई थी। अर्जी लगाने के बाद वह ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान संतोष साकेत नामक व्यक्ति ने महिला से संपर्क किया और उसे बेटे का पता बताने का झांसा देकर जंगल ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ पूरी रात कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और जंगल से बाहर भाग निकली। रास्ते में एक युवक से मदद मांगकर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। युवक ने तुरंत डायल-100 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी संतोष साकेत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बनासी का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बहलाकर बेटे का पता बताने का झांसा दिया था और मानवता को शर्मसार करते हुए उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। ब्यौहारी थाना उपनिरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला अब सुरक्षित है, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed