फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   48 Hours of Drizzle, Temperature Drops to 19°C; Four Bansagar Gates Open

शहडोल में 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी: 19 डिग्री पहुंचा तापमान; निचले इलाकों में हुआ जलभराव

Sat, 26 Sep 2026 11:08 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

जिले में 48 घंटे से रुक-रुककर रिमझिम बारिश जारी है। शनिवार सुबह ठंडी हवाओं से तापमान करीब 19 डिग्री पहुंच गया। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हुआ। सड़कों पर भी रोजाना की तुलना में आवाजाही कम नजर आई।

विज्ञापन
48 Hours of Drizzle, Temperature Drops to 19°C; Four Bansagar Gates Open
सड़कों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में पिछले करीब 48 घंटे से रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर सामान्य जनजीवन पर भी दिखाई दिया। बारिश के कारण शहर और आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सुबह सड़कों पर भी रोजाना की तुलना में आवाजाही कम नजर आई।

विज्ञापन


निचले इलाकों में भरा पानी, पोंडा नाला भी उफना
लगातार बारिश के कारण कई निचले क्षेत्रों में पानी जमा हो गया है। सिंहपुर रोड स्थित पोंडा नाले में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई नदी-नालों में भी बारिश के बाद पानी बढ़ गया है।
विज्ञापन


बाणसागर 99.21 प्रतिशत भरा, चार गेट खुले
बाणसागर बांध में जलभराव की स्थिति एफआरएल के करीब बनी हुई है। 24 सितंबर को सुबह आठ बजे जलस्तर 341.61 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर 341.64 मीटर है। जलाशय 99.21 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध के गेट क्रमांक 8, 9, 10 और 11 को 0.30 मीटर खोला गया है। स्पिलवे से 253 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गणेश पंडाल में फैला करंट; चार की मौत, तीन घायल; विसर्जन के बाद थककर सो रहे थे लोग

26 सितंबर को 35.4 मिमी औसत बारिश
26 सितंबर को जिले में औसतन 35.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोहागपुर में सबसे अधिक 53 मिमी, बुढ़ार में 49 मिमी, गोहपारू में 37 मिमी, जैतपुर में 31 मिमी, चनौढ़ी में 31 मिमी, जयसिंहनगर में 27 मिमी और ब्यौहारी में 20 मिमी बारिश हुई। जिले में 26 सितंबर तक कुल औसत वर्षा 1205 मिमी दर्ज हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1101.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed