फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Four died due to lightning woman and man including two children died

Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, दो बच्चे समेत एक महिला और पुरुष ने तोड़ा दम

Wed, 28 Feb 2024 02:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Shahdol News Four died due to lightning woman and man including two children died
आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र क शहडोल जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अचानक मौसम में बदलाव के साथ चली आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसमें दो बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई। 

विज्ञापन


सोहागपुर थाना क्षेत्र के छतवई में लकड़ी बिनने गए दो मासूम आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। वहीं गोहपारू थाना क्षेत्र के सालेबहरा गांव में खेत में काम कर रही गुड़िया बाई गोंड (53) की भी आकाशीय बिजली से मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा सोहागपुर जनपद के नवलपुर पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने बाबू यादव (60) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, जैतपुर क्षेत्र के कुंडली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राममिलन पाव नाम का व्यक्ति घायल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ार के दमकी टोला में तेज आंधी तूफान की वजह से पेड़ की डाली बिजली के तार में गिर गई है। जिससे पूरे गांव में बिजली सप्लाई बंद है। बुधवार को ग्रामीणों से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उनका कहना है कि बीती रात तेज आंधी तूफान के साथ हुई बरसात में पेड़ डाल बिजली के तार में गिर जाने से बिजली सप्लाई बंद हो गई । रात में ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन बुधवार की सुबह तक बिजली विभाग का अमला यहां नहीं पहुंचा है। जिसकी वजह से अब तक गांव में बिजली सप्लाई चालू ना हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed