फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Husband did not give money to drink alcohol, beat his wife to death

Shahdol: शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, पति ने पीट-पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 15 Jan 2024 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 09:41 PM IST
सार

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया पर उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Shahdol: Husband did not give money to drink alcohol, beat his wife to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शराब के लिए पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा। गंभीर घायल होने पर पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुढार थाना प्रभारी संजय जैसवाल ने बताया कि सेमरा गांव की रहने वाली चंदा उर्फ राजकुमारी बैगा की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस के अनुसार राजकुमारी का पति गयादीन बैंगा आए दिन शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे की मांग करता था। पैसा नहीं देने पर पत्नी के साथ बुरी तरीके से मारपीट करता था। इसी तरह बीती रात को भी महिला से आरोपित पति ने पैसे की मांग की, जब पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपित ने महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। मामले पर पुलिस ने आरोप पति गयादीन के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed