फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Dense fog became the reason for the accident, two bikes collided head-on, one died on the spot

Shahdol: घना कोहरा बना हादसे की वजह, दो बाइक आमने सामने भिड़ी एक की मौके पर मौत, दो घायल

Fri, 05 Jan 2024 12:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:18 PM IST
सार

शहडोल मे कोहरे की वजह से दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत नाजुक होने से बिलासपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Shahdol: Dense fog became the reason for the accident, two bikes collided head-on, one died on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में घने कोहरे की वजह से बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हैं। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के कॉन्वेंट स्कूल के सामने घटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि इस घटना में मुकेश यादव की मौत हुई है, वहीं दूसरी बाइक में सवार दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। घटना के बाद वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के सहारे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बाइक सवारो को मेडिकल कॉलेज भेजा, जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई थी जिसे तड़के बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घने कोहरे की वजह से आमने-सामने से दो बाइक तेज रफ्तार में आ रही थीं और टकरा गईं। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है तो दो गंभीर घायल हुए थे, जिसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक बताते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed