फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shahdol: Controversy over the issue of tractor removal from the field, death of old man

Shahdol: खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात को लेकर हुआ विवाद, दो लोगों ने मिलकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

Tue, 30 May 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 04:48 PM IST
सार

शहडोल में वृद्ध की दो लोगों ने हत्या कर दी। दोनों आरोपी बुजुर्ग के खेत में से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बार-बार निकाल रहे थे। जब बुजुर्ग ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
shahdol: Controversy over the issue of tractor removal from the field, death of old man
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के देवलोंद थाना के बुढ़वा समान गांव में दो लोगों ने मिलकर एक वृद्ध की हत्या कर दी है। खेत में से मिट्टी भरा ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर दोनों ने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी जीडी तिवारी ने बताया कि मृतक छोटे लाल कोरी (65) के खेत से आरोपी माखन कुम्हार एवं ट्रैक्टर चालक लालजी वैश्य मिट्टी भरा ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इस बात का विरोध छोटेलाल कर रहा था। विरोध में छोटेलाल ट्रैक्टर के सामने खड़ा हो गया और ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। इससे नाराज आरोपी माखन एवं ट्रैक्टर चालक लाल जी ने उसके साथ मारपीट की। वृद्ध गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान रीवा में  छोटेलाल की मौत हो गई। पुलिस ने अब मामले पर आरोपी माखन एवं ट्रैक्टर चालक लाल जी पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed