{"_id":"64f5b1ea9fa3f2e6750e7936","slug":"shahdol-a-youth-died-as-he-fell-from-rooftop-died-on-the-spot-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: घर की छत से ऐसे गिरा युवक कि फिर खड़ा हो न सका, मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: घर की छत से ऐसे गिरा युवक कि फिर खड़ा हो न सका, मौके पर ही हो गई मौत
Mon, 04 Sep 2023 04:01 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 04 Sep 2023 04:01 PM IST
सार
शहडोल जिले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति घर की छत से गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती के सरई घाट का रहने वाला एक 38 वर्षीय व्यक्ति की घर के छत से गिरने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र तिवारी ने बताया कि मंगल सिंह गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी सरई घाट, अपने घर की छत पर सो रहा था। तड़के वह बाथरूम के लिए उठा और छत से नीचे जमीन पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो मंगल सिंह मृत अवस्था में घर के सामने पड़ा हुआ था। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब पीने का आदी था मंगल
मंगल सिंह शराब पीने का आदी था। घर की छत पर सो रहा था। बाथरूम गया और उसके बाद उसका पैर फिसल गया। वह नीचे जमीन पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
