फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seven people killed in a car and mini truck accident in madhyapradesh

मध्यप्रदेश: कार-मिनी ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Sat, 29 Apr 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
 Seven people killed in a car and mini truck accident in madhyapradesh
accident (file Photo) - फोटो : amarujala

हाईवे पर शुक्रवार सुबह कार और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


भिंड के रहने वाले रामकुमार श्रीवास गुजरात के साबरमती शहर में ठेकेदारी करते है। वे अपनी मां राजकुमारी, पुत्र विवेक और संतोष, कुसुमा पत्नी संतोष, ईशानी पुत्री संतोष और आदित्य पुत्र संतोष के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए कार से भिंड जा रहे थे। कार में उनके साथ निखिल, जतिन और साहिल भी थे। शिवपरी के सुभाषपुरा के पास रेलवे क्रासिंग पर पानी की बोतलें ले जा रहा मिनी ट्रक अचानक सामने आ गया।
विज्ञापन


कार के ड्राइवर को संभलने का मौका भी नहीं मिंला और मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रामकुमार , राजकुमारी, विवेक,  कुसमा और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष और ईशानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान तम दोड़ा। ट्रक ड्राइवर दीपक और अन्य बच्चे निखिल, जतिन और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया हे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक निर्माणाधीन फोरलाइन है क्योंकि सड़क पर कहीं भी संकेतक बोर्ड नहीं लगे है। जिस कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालक भटक जाते है। इसी कारण सुबह तेज गति से आ रहे आयशर वाहन ने आर्टिगा में टक्कर मार दी। सुबह दुर्घटनास्थल का दृश्य देखकर वहां निकलने वाले लोगों के होश उड़ गए क्योंकि पूरे मार्ग पर शव और सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed