फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seven including two women arrested on charges of religious conversion in Raisen

MP News: लालच देकर कराया जा रहा था धर्मांतरण, पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 09:43 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Feb 2024 09:43 AM IST
सार

एसडीओपी औबेदुल्लागंज विकास पांडेय ने बताया कि धर्म परिवर्तन करानेे का प्रयास करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Seven including two women arrested on charges of religious conversion in Raisen
लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन में लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत 7 लोगों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लालच देकर धर्मांतरण करा रहे थे। जानकारी के अनुसार मामला रायसेन जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर का है। यहां  सरकारी स्कूल के पास सतलापुर में एक मकान में धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग भड़क गए और थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी की। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मुंशी उर्फ केसरी प्रसाद नाहर के घर इसाई प्रार्थना का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें लालच देकर नरेंद्र सिंह ठाकुर और समीर मेहरा का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने नरेंद्र सिंह ठाकुर आौर समीर मेहरा की शिकायत पर मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के अंतर्गत दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन


एसडीओपी औबेदुल्लागंज विकास पांडेय ने बताया कि मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चंदूलाल सोनवाने पिता नरसिंह सोनवानी (42) निवासी रॉयल पार्क मंडीदीप, संतरा बाई पति चंदूलाल सोनवाने (38), प्रदीप बंसल पिता भगवान दास बंसल (21), विजय चौधरी निवासी मंडीदीप, उमा चौधरी पति विजय चौधरी, कैलाश उर्फ मुकेश बंसल पिता उड्डेन बंसल (45), मुंशी केसरी प्रसाद नाहर पिता तुलैई नाहर (45) निवासी सतलापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed