फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni: SDM threatened the farmers who came to meet with the problem of water, keep calm or else I will hit 147

सिवनी: पानी की समस्या को लेकर मिलने पहुंचे किसानों को एसडीएम ने दी धमकी, शांति रखो नहीं तो 147 ठोक दूंगा

Sun, 13 Feb 2022 03:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 03:23 PM IST
सार

जिले की केवलारी तहसील में पानी की समस्या लेकर पहुंचे किसानों को एसडीएम ने धारा 147 लगाने की धमकी दी है। किसानों ने इसका विरोध भी किया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Seoni: SDM threatened the farmers who came to meet with the problem of water, keep calm or else I will hit 147
पानी की समस्या बताने पहुंचे किसानों को एसडीएम ने कार्रवाई की धमकी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी जिले की केवलारी तहसील एसडीएम अमित सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एसडीएम साहब कुछ लोगो को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। एसडीएम साहब लोगों को बोल रहे हैं कि शांति बनाओ नहीं तो धारा 147 ठोक दूंगा। एसडीएम ने एक बार नहीं कई बार लोगों को धमकाया।
विज्ञापन


दरअसल किसान पानी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान किसान इस बात पर अड़े थे कि जब तक एसडीएम उनसे नहीं मिलेंगे तब तक वह वहां से नही जाएंगे। काफी देर बाद जब एसडीएम अमित सिंह पहुंचे तो किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं, लेकिन एसडीएम साहब ने किसानों की समस्याओं को दरकिनार करते हुए दबंग अंदाज में किसानों को जमकर धमकाया और कहा कि शांति बनाओ नहीं तो 147 ठोक दूंगा। एसडीएम की इस धमकी से किसान आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed