{"_id":"6208d5083b0046049c6bf1b1","slug":"seoni-sdm-threatened-the-farmers-who-came-to-meet-with-the-problem-of-water-keep-calm-or-else-i-will-hit-147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी: पानी की समस्या को लेकर मिलने पहुंचे किसानों को एसडीएम ने दी धमकी, शांति रखो नहीं तो 147 ठोक दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी: पानी की समस्या को लेकर मिलने पहुंचे किसानों को एसडीएम ने दी धमकी, शांति रखो नहीं तो 147 ठोक दूंगा
Sun, 13 Feb 2022 03:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:23 PM IST
सार
जिले की केवलारी तहसील में पानी की समस्या लेकर पहुंचे किसानों को एसडीएम ने धारा 147 लगाने की धमकी दी है। किसानों ने इसका विरोध भी किया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पानी की समस्या बताने पहुंचे किसानों को एसडीएम ने कार्रवाई की धमकी दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले की केवलारी तहसील एसडीएम अमित सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एसडीएम साहब कुछ लोगो को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। एसडीएम साहब लोगों को बोल रहे हैं कि शांति बनाओ नहीं तो धारा 147 ठोक दूंगा। एसडीएम ने एक बार नहीं कई बार लोगों को धमकाया।
दरअसल किसान पानी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान किसान इस बात पर अड़े थे कि जब तक एसडीएम उनसे नहीं मिलेंगे तब तक वह वहां से नही जाएंगे। काफी देर बाद जब एसडीएम अमित सिंह पहुंचे तो किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं, लेकिन एसडीएम साहब ने किसानों की समस्याओं को दरकिनार करते हुए दबंग अंदाज में किसानों को जमकर धमकाया और कहा कि शांति बनाओ नहीं तो 147 ठोक दूंगा। एसडीएम की इस धमकी से किसान आक्रोशित हो गए।