फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni Crazy son-in-law fired indiscriminately at his in-laws house on domestic dispute with wife

Seoni Crime News: पत्नी से घरेलू विवाद पर सनकी दामाद ने ससुराल में की अंधाधुंध फायरिंग, सास और साला घायल

Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

सिवनी में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के चलते सनकी दामाद ने ससुराल जाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान सास और साला बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फरार दामाद की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Seoni Crazy son-in-law fired indiscriminately at his in-laws house on domestic dispute with wife
घायल सास और साले को अस्पताल भर्ती करवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद की वजह से एक सनकी दामाद ने ससुराल जाकर ससुराल पक्ष से विवाद करते हुए फायरिंग कर दी। ससुराल में जाकर फायरिंग करने वाला दामाद बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है। फायरिंग में ससुराल पक्ष की बुआ सास और साला बुरी तरह जख्मी हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है। वहीं, सूचना पर पुलिस फरार दामाद की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से लगे लोनिया गांव में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के कारण बुधवार की रात एक सनकी दामाद ने ससुराल जाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग की घटना में आरोपी की बुआ सास सुलोचना बघेल और साले जयदीप बघेल को गोली लगी है। गोली लगने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया हैं। जहा घायलों का इलाज जारी हैं। बताया जा रहा है आरोपी दामाद विशाल बघेल बीएसएफ में जवान है। वर्तमान मे बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक निवास में कुक के रूप में पदस्थ है। आरोपी की पत्नी भी पुलिस आरक्षक है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनो के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसके पहले भी आरोपी इस विवाद को लेकर अपने ससुराल में जाकर ससुर से मारपीट और विवाद कर चुका है। पूर्व में हुए विवाद पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। लेकिन एक बार फिर इस सनकी दामाद ने ससुराल में जाकर ससुराल पक्ष से विवाद करते हुए पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस जोर-शोर से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरमियानी रात लोनिया गांव में हुई फायरिंग की घटना में एक महिला और एक युवक गोली लगने से घायल हुए है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से नागपुर रेफर कर दिया गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी के विरुद्ध परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed