फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Senior citizen woman raped in singrauli in madhya pradesh Five ppl arrest two minor also involved

शर्मनाक: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 60 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Aug 2021 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 10:51 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रात 8 बजे अपने घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास पांच लोग शराब पी रहे थे। नशे में धुत पांच लोगों ने बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Senior citizen woman raped in singrauli in madhya pradesh  Five ppl arrest two minor also involved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली पुलिस ने 60 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। यह घटना 15 अगस्त की रात सिंगरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रात 8 बजे अपने घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास पांच लोग शराब पी रहे थे। नशे में धुत पांच लोगों ने बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घटना के बाद महिला तुरंत थाने पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की। सोमवार की देर शाम पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा, इसमें दो आरोपी 18 साल से कम उम्र के हैं। 
विज्ञापन


 
मध्यप्रदेश में 6 महीनों में 26 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले
सिंगरौली में बुजुर्ग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने नशे की हालत में दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। प्रदेश में जनवरी 2017 से जून 2021 तक दुष्कर्म के 26,708 मामले सामने आ चुके हैं। सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 37 मामले और नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 27,827 मामले दर्ज किए गए।  राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed