{"_id":"5d3ea0f08ebc3e6ced37435b","slug":"senior-bjp-leader-lalji-tandon-takes-oath-as-new-governor-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने ली राज्यपाल की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने ली राज्यपाल की शपथ
Mon, 29 Jul 2019 01:45 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
लालजी टंडन शपथ लेते हुए
- फोटो : http://governor.mp.gov.in/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने मध्यप्रदेश के नए राज्यापाल की शपथ ले ली है। सोमवार को राजभवन में हुए समारोह में उन्होंने शपथ ली। इससे पहले 84 साल के टंडन बिहार के गवर्नर थे।
विज्ञापन
राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ, मंत्रियों और नौकरशाहों की मौजूदगी में टंडन को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। टंडन ने आनंदीबेन पटेल का स्थान लिया है। आनंदीबेन को हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, राज्य सरकार के अनेक मंत्री, न्याय जगत की हस्तियां, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनेक नेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं तथा अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालजी टंडन को भावनात्मक विदाई दी। मुख्यमंत्री ने पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल लालजी टंडन को पुष्प गुच्छ भेंट किया। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
लालजी टंडन ने अपनी भावभीनी विदाई पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया। विदाई के समय पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक आदि मौजूद रहे।
