फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seized tractor-trolley transporting illegal sand, two cases registered against mining and transporters

Umaria: अवैध रेत का परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनन व परिवहन करने वालों पर दो मामले दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

उमरिया पुलिस ने बुधवार को अवैध रेत खनन व परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं, साथ ही दो लोगों पर मामला भी दर्ज किया है।

विज्ञापन
Seized tractor-trolley transporting illegal sand, two cases registered against mining and transporters
जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन करने वालों पर उमरिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को ठोस कार्रवाई करने के निर्देशित दिए गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना इंदवार पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई कर झलवार नाला से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने चालक रम्मू कोल के कब्जे से एक ट्रॉली अवैध रेत मय ट्रैक्टर जब्त कर ट्रेक्टर के मालिक वेद प्रकाश उर्फ दीपक मिश्रा व ट्रैक्टर चालक से रेत के संबंध में दस्तावेज चाहे, जिनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इसी प्रकार  थाना चंदिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्रवाई कर ग्राम बहरवाह तिराहा पर रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव के कब्जे से एक ट्रॉली अवैध रेत मय ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी चालक से रेत के संबंध में दस्तावेज चाहे गये, जिनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed