फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   youth went to bathe in the Parvati river of Dalpatpur of Ashta drowned

Sehore: आष्टा के दलपतपुर की पार्वती नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम

Mon, 10 Oct 2022 09:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 09:42 AM IST
सार

आष्टा के ग्राम दलपतपुर में पार्वती नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने चचेरे भाई के साथ नहाने गया था, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
youth went to bathe in the Parvati river of Dalpatpur of Ashta drowned
युवक की तलाश करती SDRF की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा से पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम दलपतपुरा की पार्वती नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दलपतपुर में दोपहर दो बजे के आसपास दो चचेरे भाई शुभम और पंकज पार्वती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान 24 वर्षीय शुभम पिता दौलत सिंह मेवाड़ा नदी में गहरे पानी मे चला गया। पंकज अपने भाई को नदी में डूबते हुए देखता रहा, लेकिन तैराकी नहीं आने के चलते नदी में डूब रहे भाई को बचा नहीं सका।
विज्ञापन


पंकज ने अपने चचेरे भाई शुभम की नदी में डूबने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद तत्काल आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान और नायब तहसीलदार अतुल शर्मा घटना स्थल पहुंचे और नगरपालिका के स्थानीय गोतोखोरों की मदद से युवक की सर्चिंग शुरू की। युवक के काफी देर तक नदी में नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की सर्चिंग जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed