फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Youth dies after falling from Bhima Koti hill of Budhni in Sehore, had come from Jharkhand to work

Sehore: बुधनी की भीम कोटी पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत, झारखंड से मजदूरी करने आया था

Mon, 19 Sep 2022 09:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

सीहोर जिले के बुधनी की भीमा कोटी पहाड़ी से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर रविवार को काम की छुट्टी होने के चलते पहाड़ी पर घूमने पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Youth dies after falling from Bhima Koti hill of Budhni in Sehore, had come from Jharkhand to work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीहोर जिले की बुधनी तहसील में भीम कोटी पहाड़ी से पैर फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक झारखंड का निवासी था, जो कि तीसरी रेलवे लाइन का काम करने वाली एक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। काम की छुट्टी होने पर युवक पहाड़ी पर घूमने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसला और नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक परदेसी राम (उम्र 30 वर्ष) झारखंड का रहने वाला था, जो बुधनी में मजदूरी का काम करने आया था। छुट्टी होने पर वह भीम कोटी पहाड़ी पर घूमने पहुंचा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया और पहाड़ी से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed