फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Youth arrested for misbehaving with girl threw the victim down for fear of getting caught in sehore

Sehore: युवती को धमका कर दुराचार कर रहा था युवक, पकड़े जाने के डर से पीड़िता को होटल की दूसरी मंजिल से फेंका

Sun, 13 Nov 2022 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 08:07 AM IST
सार

सीहोर जिले में एक युवक होटल में युवती को गलत काम करने के लिए लेकर पहुंचा था, लेकिन क्षेत्र के लोगों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी युवक ने युवती को पकड़े जाने के डर से होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन
Youth arrested for misbehaving with girl threw the victim down for fear of getting caught in sehore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक युवती के साथ दुराचार करने और जान से मारने का मामला सामने आया है। युवक होटल के कमरे में युवती को डरा धमकाकर उसका शोषण कर रहा था, वहीं पुलिस से पकड़े जाने के डर से उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, हालांकि आरोपी युवक को बाद में लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाइवे पर मेहतवाड़ा-जावर के बीच स्थित एक होटल में युवक धमकी देकर एक बार युवती के साथ अनैतिक काम को अंजाम देकर चुका था, लेकिन जागरूक लोगों के होटल पहुंचने और पकड़े जाने के डर से युवक ने युवती को होटल की दूसरी मंजिले से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे युवती घायल हो गई, लेकिन लोगों ने युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल आष्टा अनुविभाग के जावर थाना क्षेत्र के मेहतवाडा जावर के बीच इंदौर-भोपाल हाइवे पर हाइवे पर स्थित होटल अतिथि में कुछ नागरिकों को जब ये खबर लगी कि होटल में एक युवक और युवती किसी गलत काम के उद्देश्य से गए हैं।  तब मौका पाकर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि युवक भाग न सके। इस बात की खबर युवक तक भी पहुंच गई। तब युवती को अपने साथ लेकर होटल में ऐश करने वाले युवक ने युवती को होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसके पैर में काफी चोटें आई, लेकिन युवक को होटल पहुंचे लोगों ने दबोच लिया और लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


जावर टीआई मदन इवने ने बताया कि युवती जावर क्षेत्र की ही है। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ चार-पांच माह पूर्व भी उसके घर पर गलत काम किया था। इसी को लेकर वह उसे फोन पर ब्लैक मेल कर इज्जत को तार-तार करने की धमकी दे रहा था। शनिवार को भी एक बार फिर युवक धमकी देकर उसे इंदौर-भोपाल हाइवे पर जावर-मेहतवाड़ा के बीच स्थित होटल अतिथि में ले गया था और उसके साथ बुरा काम किया।जावर पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सोहेल पिता फारूख खा उम्र 22 वर्ष निवासी अंबिकापुरी जावर के खिलाफ धारा 307, 376, 376(2 एन) 506 आईपीसी, एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed