फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   villagers of Ramnagar protested by climbing a water tank, demanding construction of a road in Sehore

Sehore: रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरना भी दे रहे

Sat, 15 Apr 2023 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 02:20 PM IST
सार

सीहोर जिले में रोड बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने क्षेत्रीय विधायक और सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया। ग्रामीणों की मांग है कि इछावर तहसील के रामनगर से मोलगा तक लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का निर्माण किया जाए। 

विज्ञापन
villagers of Ramnagar protested by climbing a water tank, demanding construction of a road in Sehore
पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रोड की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। दरअसल, जिले के इछावर तहसील के रामनगर से मोलगा तक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। इसे लेकर रामनगर के युवा दो दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। वहीं, शनिवार को प्रदर्शनकारी युवाओं ने क्षेत्रीय विधायक और सरकार को जगाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

विज्ञापन




ग्रामीणों के मुताबिक, इछावर विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांव की तुलना में हमारे गांव रामनगर के साथ काफी लंबे समय से भेदभाव किया जा रहा है। पिछले कई सालों से मोलगा से रामनगर तक का रोड काफी खराब हालत में है। सड़क के खराब होने के कारण सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। यह रोड इछावर विधानसभा से आष्टा विधानसभा को जोड़ने वाला मार्ग है। इसकी यह स्थिति पिछले कई सालों से है। लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed