{"_id":"641a66b7c8f3bc794601d3c4","slug":"unique-case-of-misappropriation-in-sehore-district-warehouse-manager-increased-weight-by-adding-water-to-gram-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम के गृह जिले में हेराफेरी का अनोखा केस, वेयरहाउस मैनेजर ने चने में पानी डालकर बढ़ा लिया वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम के गृह जिले में हेराफेरी का अनोखा केस, वेयरहाउस मैनेजर ने चने में पानी डालकर बढ़ा लिया वजन
Wed, 22 Mar 2023 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:13 AM IST
सार
मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लाजिंग के आष्टा वेयर हाउस में रखे नेफेड के हजारों क्विंटल चने में वेयर हाउस मैनेजर धर्मेन्द्र परमार ने टैंकर से पानी का छिड़काव करवाकर वजन बढ़ा लिया था।
विज्ञापन
वेयरहाउस में जांच करने पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री के गृह जिले में हेराफेरी का अनोखा मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लाजिंग के आष्टा वेयर हाउस में रखे नेफेड के हजारों क्विंटल चने में वेयर हाउस मैनेजर धर्मेन्द्र परमार ने टैंकर से पानी का छिड़काव करवाकर वजन बढ़ा लिया था। प्रशासन की टीम की पड़ताल में ये बात उजागर होने के बाद कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है।
एसडीएम आनंद सिंह राजावत ने बताया कि मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लाजिंग के वेयरहाउस में नेफेड का चना रखा है। उसमें टैंकर से पानी डालने की जानकारी मिली तो तत्काल नायब तहसीलदार अतुल शर्मा, खाद्य निरीक्षक रेशमा भामोर व मार्कफेड के प्रबंधक मनोज धनगर से जांच कराई।
उन्होंने जांच में पाया कि दो ट्रकों में चना भरा हुआ था, उसे रोककर एक ट्रक में से 70 बोरी तथा दूसरे में से 60 बोरी निकलवा कर तोल करवाई तो वजन का अंतर आया। जब खरीदी की गई थी तो चने का वजन 50 किलो 600 ग्राम मय कट्टी के था, लेकिन जांच के दौरान 54 किलो तक वजन निकला। वेयरहाउस के प्रबंधक धर्मेंद्र परमार पिता बद्री प्रसाद परमार ने अपने कर्मचारियों के साथ शासन के रखे हुए चने में हेरफेर की है। जांच टीम ने प्रबंधक धर्मेंद्र परमार तथा टैंकर चालक राहुल पिता जसवंत मेवाड़ा, दैनिक वेतन भोगी शेखर पिता हरिप्रसाद मालवीय के कथन भी लिए। गोदाम क्रमांक 15 में चने पर पानी छिड़कना भी पाया गया है। राजावत ने कहा कि कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जा रहा है।