{"_id":"62f11593b4d0353f53129926","slug":"three-accused-from-sehore-district-jail-district-badar-district-magistrate-expelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: तीन आरोपी जिला बदर, जिला दंडाधिकारी ने लोक सुरक्षा की सृष्टि से तीन महीने के लिए निष्कासित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: तीन आरोपी जिला बदर, जिला दंडाधिकारी ने लोक सुरक्षा की सृष्टि से तीन महीने के लिए निष्कासित किया
Mon, 08 Aug 2022 07:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:25 PM IST
सार
सीहोर जिला जेल से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने जिला बदर करने का निर्देश दिया है। एसपी मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर तीनों आरोपियों को जिले से तीन महीने के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
सीहोर जिला दंडाधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिला जेल से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने जिला बदर करने का निर्देश दिया है। जिला दंडाधिकारी ने एसपी मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर तीनों आरोपियों को जिले से तीन महीने के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया है।
जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा और लोक शांति की दृष्टि से निष्कासित मर्रू उर्फ रामकिशन उईके को 13 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर सीहोर जिला एवं सीहोर जिले की सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से 3 माह के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किये हैं।
इसी प्रकार जितेन्द्र भंडलेकर को नौ अपराधों में लिप्त पाये जाने के चलते सीहोर जिले की राजस्व सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया है। साथ ही विक्रांत ऊर्फ विक्की को 12 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर 3 माह के लिए सीहोर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। तीनों आरोपियों को सीहोर के सीमावर्ती भोपाल रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर तथा राजगढ़ जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।