फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The person who raped a minor was imprisoned for 10 years

Sehore: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की कैद, बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और किया था रेप

Fri, 14 Oct 2022 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 11:20 PM IST
सार

सीहोर जिले की आष्टा कोर्ट ने नाबालिग से रेप मामले में फैसला सुनाया है। नाबालिग को बरगलाकर भगा ले जाने और रेप करने के दोषी को दस साल का कारावास भुगतना होगा। कोर्ट ने पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया है। 

विज्ञापन
The person who raped a minor was imprisoned for 10 years
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश की सीहोर जिला कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक महेन्द्र सितोले ने बताया कि पीड़िता के पिता ने शिकायत की थी कि वह किसी काम से ग्राम खेड़ी गया था। तभी उसकी पत्नी ने सूचना दी कि उनकी 16 साल 5 महीने की बेटी कहीं नहीं मिल रही है। उसने गांव-रिश्तेदारी सभी जगह पता कर लिया था। बाद में मैंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस न मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि पीड़िता इंदौर रेलवे स्टेशन पर देखी गई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन इंदौर के बाहर से पीड़िता और उसे ले जाने वाले आरोपी को पकड़ लिया। अभियोक्त्री के कथन के आधार पर  धारा 366ए, 376(2)(ए) भादवि एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर अभियोग पत्र न्यायालय में विशेष प्रकरण क्र 121/19 पर पेश किया गया। 
विज्ञापन


न्यायालय प्रथम  सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे आष्टा ने अभियुक्त विजेन्द्र पिता गजराज सिंह मेवाडा निवासी ग्राम गिराना थाना सलसलाई जिला शाजापुर को धारा  376(2)(ए) भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं तीन हजार रुपये अर्थदंड व धारा 366ए भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed