फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The colonizer had wrongly obtained permissions by claiming that the land was in the urban area

MP: नगरीय क्षेत्र की भूमि बताकर कॉलोनाइजर ने गलत तरीके से ली थी अनुमतियां, कलेक्टर ने रजिस्ट्री पर लगाई रोक

Sun, 01 Sep 2024 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

MP: जिले के इछावर में बनाई जा रही तुलसी आंगन टाउनशिप की सभी अनुमतियां निरस्त कर दी गई है, साथ ही इस टाउनशिप की रजिस्ट्री पर भी कलेक्टर द्वारा रोक लगाने के निर्देश जिला पंजीयक कार्यालय को दिए गए हैं। तुलसी आंगन टाउनशिप नगरीय क्षेत्र को सीमा से लगने वाली जमीन पर बनाई जा रही है, जबकि कॉलोनाइजर यश शर्मा द्वारा कालोनी से संबंधित अनुमतियां ग्राम पंचायत पालखेड़ी से ले ली गई।

विज्ञापन
The colonizer had wrongly obtained permissions by claiming that the land was in the urban area
तुलसी आंगन टाउनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले की इछावर तहसीलदार के तत्कालीन एसडीएम एवं तत्कालीन नगर परिषद के सीएमओ सहित अन्य जिम्मेदारों ने नगरीय क्षेत्र की जमीन को ग्रामीण क्षेत्र की जमीन बताया था एवं इसमें ग्राम पंचायत पालखेड़ी के सचिव भूपेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत की तरफ से कॉलोनी की अनुमतियां भी जारी कर दी थीं। इस जमीन को लेकर एसडीएम द्वारा जांच की गई तो सामने आया कि यह जमीन तो नगरीय क्षेत्र की है। हल्का पटवारी ने भी अपनी रिपोर्ट में जमीन को नगरीय क्षेत्र की बताया। इसके बाद एसडीएम ने इस मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेज दी। कलेक्टर ने कॉलोनी के भूखंडों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


लोग अपने खून-पसीने एवं मेहनत के पैसों से एक घर लेने की चाह रखते हैं, लेकिन उन्हें भी किस तरह से कॉलोनाइजर ठगते हैं, इसका उदाहरण इछावर में बन रही तुलसी आंगन टाउनशिप कॉलोनी है। इस टाउनशिप के कॉलोनाइजर यश शर्मा द्वारा पहले तो ग्राम पंचायत से अनुमतियां लेकर राजस्व चोरी करके सरकारी खजाने को चूना लगाया गया। इसके बाद यहां पर लोगों को भूखंड देकर उनसे भी धोखाधड़ी की गई। ग्रामीण क्षेत्र की जमीन बताकर टैक्स कम भरा और नगरीय क्षेत्र के भूखंड बताकर एवं सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी का झांसा देकर लोगों से अच्छे खासे दाम भी वसूले। अब जब कॉलोनाइजर यश शर्मा की हकीकत सामने आई ती लोगों की आंखें खुलीं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने रजिस्ट्री पर लगाई रोक
इछावर में बन रही तुलसी आंगन टाउनशिप को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा इसकी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश जिला पंजीयक कार्यालय को दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने तुलसी आंगन टाउनशिप को अनुमति देने वालों पर कार्रवाई के लिए भी लिखा है। बता दें कि तुलसी आंगन टाउनशिप के संबंध में इछावर एसडीएम को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने उक्त कॉलोनी को जमीन को ग्राम पालखेड़ी की नहीं मानते हुए कस्बा इछावर को भूमि माना। इसके साथ ही जांच उपरांत रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों का फैल रहा है जाल
सीहोर जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल फैल रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों के आसपास बिना अनुमतियां एवं लाइसेंस के धड़ल्ले से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इन कॉलोनियों में लोगों को प्लॉट, मकान देकर ठगा जा रहा है। इनके पास न तो रेरा की अनुमतियां हैं और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की कोई अनुमति है। बिना अनुमतियों के धड़ल्ले से भूखंड काटे जा रहे हैं।

मामला उजागर हुआ तो पंचायत सचिव ने लिखा निरस्ती के लिए
जब तुलसी आंगन टाउनशिप का मामला उजागर हुआ तो ग्राम पंचायत पालखेड़ी के सचिव भूपेंद्र सिंह ने इसकी अनुमतियों को निरस्तीकरण के लिए पत्र लिखा। हालांकि, इससे पहले सचिव ने मोटी रकम लेकर ग्राम पंचायत से अनुमतियां जारी कर दीं।


अनुमति के लिए आवेदन किया 
तुलसी आंगन कॉलोनी के संचालक यश शर्मा का कहना है कि कॉलोनी के लिए पंचायत से पहले अनुमति ली गई थी, वह निरस्त हो गई है। अब नगर परिषद से अनुमति के लिए आवेदन किया है। वहीं, इछावर ब्लॉक के एचडीएम जमील खान का कहना है कि तुलसी आंगन टाउनशिप की अनुमतियों को लेकर जांच की गई थी, जिसमें वे सब अनुमतियां गलत तरीके से ली गई पाई गई थीं। इसके बाद जांच प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय भेजा गया था। अब मामला कलेक्टर कोर्ट में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed