फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Shivraj Singh Chauhan became candidate from Vidisha

Sehore: विदिशा से शिवराज सिंह चौहान बने प्रत्याशी, भाजपाइयों ने आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

Sun, 03 Mar 2024 11:04 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Mar 2024 11:04 AM IST
सार

Sehore: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मप्र के 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार देर शाम को की। इस लिस्ट में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है, जिन्हें उनकी परम्परागत सीट विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan became candidate from Vidisha
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान बने प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज सिंह चौहान इसी सीट से 2005 तक लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली हैं। जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उम्मीदवारों की सूची घोषित की गई और उसमें विदिशा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर शिवराज सिंह चौहान का नाम सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और भेरुंदा नगर के दुर्गामंदिर चौराहे पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक भाजपा कार्यकर्ता चौराहे पर खुशियां मनाकर एक-दूसरे को बधाई देते रहे।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने इस दौरान कहा कि एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा हमारे जननेता पर भरोसा जताते हुए उन्हें विदिशा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार चुना है। यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन


मप्र के एक मात्र विधायक को बनाया उम्मीदवार
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा मप्र के जिन 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं, उनमें शिवराजसिंह चौहान एक मात्र ऐसा नाम है, जिन्हें विधायक रहते हुए सांसद का टिकट दिया गया है। इसके अलावा कई सांसदों के टिकट पार्टी के द्वारा कांटे गए हैं। जो सांसद विधायक बन चुके हैं उनके नाम इस सूची से गायब है। विदिशा संसदीय सीट से वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर शिवराज सिंह चौहान को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed