फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: The water level of Narmada river increased due to release of water from Bargi dam,

Sehore: बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा, घाट से लगे गांवों में प्रशासन ने कराई मुनादी

Sun, 06 Aug 2023 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर करीब चार फीट तक बढ़ गया है। प्रशासन ने घाट से लगे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
Sehore: The water level of Narmada river increased due to release of water from Bargi dam,
बुधनी में नर्मदा नदी का घाट डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरगी डैम से छोड़े जा रहे पानी के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नर्मदा में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया और मुनादी भी करा दी है। हालांकि नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब 10 फीट नीचे है। अभी संभावना है कि दो-तीन फीट जलस्तर और बढ़ेगा। बरगी डैम के गेट खोले जाने के बाद बुधनी नर्मदा घाट सहित संपूर्ण  घाटों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये है कि पिछले दो दिन से हो रही बारिश से बुधनी नर्मदा घाट का जलस्तर लगभग चार फीट बढ़ गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने समस्त बुधनी क्षेत्र में नर्मदा तट के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। तटों पर ना जाने और सावधान रहने के लिए अलर्ट किया है । प्रशासन की मानें तो बरगी डैम के गेट खोले जाने के साथ मानसून भी एक्टिव है। इसके कारण आने वाले दिनों में नर्मदा का जल स्तर और बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed