फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Sehore will be green, MLA sets target of planting more than one lakh saplings

Sehore: हरा-भरा होगा सीहोर, विधायक ने एक लाख से अधिक पौधे रोपने का साधा लक्ष्य, जिम्मेदारी भी तय

Mon, 15 Jul 2024 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 08:24 PM IST
सार

सीहोर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायतों में पौधे कहां-कहां लगाने हैं व इसकी सुरक्षा किस तरह से करनी है, इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। साथ ही इन पौधों को नियमित पानी देने व रखरखाव का जिम्मा भी ग्राम पंचायत का होगा।

विज्ञापन
Sehore: Sehore will be green, MLA sets target of planting more than one lakh saplings
पौधारोपण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर को भी हरा भरा करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।  विधायक सुदेश राय ने इसके लिए कमर कसी है। वे इलाके में एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाने की मंशा रखते हैं। इसके लिए वे लोगों के अपील भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता हमें संरक्षण देते हैं उसी प्रकार पेड़ भी हमें संरक्षण प्रदान करता है। एक पेड़ मां के नाम की इस लाइन में बहुत गहराई छुपी हुई है और हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पेड़ जरूर लगाना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से सभी नागरिक पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे जरूर लगाएं। 
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि इस मौके पर सीहोर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के लिए उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ही सुरक्षित पौधों की देखभाल करेगी। ग्राम पंचायतों में पौधे कहां-कहां लगाने हैं व इसकी सुरक्षा किस तरह से करनी है, इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। साथ ही इन पौधों को नियमित पानी देने व रखरखाव का जिम्मा भी ग्राम पंचायत का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीहोर विधायक राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान सीहोर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के अलावा शहर में भी चलाया जाअगा। सभी ग्राम पंचायत में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार एवं पर्यावरण को बचाने एवं इस अभियान में जन-जन की भागीदारी से विशाल लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed