{"_id":"669537ef5caf2767680a3bad","slug":"sehore-sehore-will-be-green-mla-sets-target-of-planting-more-than-one-lakh-saplings-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: हरा-भरा होगा सीहोर, विधायक ने एक लाख से अधिक पौधे रोपने का साधा लक्ष्य, जिम्मेदारी भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: हरा-भरा होगा सीहोर, विधायक ने एक लाख से अधिक पौधे रोपने का साधा लक्ष्य, जिम्मेदारी भी तय
Mon, 15 Jul 2024 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:24 PM IST
सार
सीहोर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायतों में पौधे कहां-कहां लगाने हैं व इसकी सुरक्षा किस तरह से करनी है, इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। साथ ही इन पौधों को नियमित पानी देने व रखरखाव का जिम्मा भी ग्राम पंचायत का होगा।
विज्ञापन
पौधारोपण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर को भी हरा भरा करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। विधायक सुदेश राय ने इसके लिए कमर कसी है। वे इलाके में एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाने की मंशा रखते हैं। इसके लिए वे लोगों के अपील भी कर रहे हैं।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता हमें संरक्षण देते हैं उसी प्रकार पेड़ भी हमें संरक्षण प्रदान करता है। एक पेड़ मां के नाम की इस लाइन में बहुत गहराई छुपी हुई है और हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पेड़ जरूर लगाना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से सभी नागरिक पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे जरूर लगाएं।
विधायक ने बताया कि इस मौके पर सीहोर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के लिए उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ही सुरक्षित पौधों की देखभाल करेगी। ग्राम पंचायतों में पौधे कहां-कहां लगाने हैं व इसकी सुरक्षा किस तरह से करनी है, इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। साथ ही इन पौधों को नियमित पानी देने व रखरखाव का जिम्मा भी ग्राम पंचायत का होगा।
विज्ञापन
सीहोर विधायक राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान सीहोर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के अलावा शहर में भी चलाया जाअगा। सभी ग्राम पंचायत में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार एवं पर्यावरण को बचाने एवं इस अभियान में जन-जन की भागीदारी से विशाल लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।