{"_id":"660c321c35ab470f2c025dcc","slug":"sehore-road-accident-three-people-died-on-spot-in-collision-between-two-bikes-two-seriously-injured-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
Tue, 02 Apr 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:58 PM IST
सार
Sehore Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में इछावर जनपद के कालापीपल जागीर में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइक आमने सामने से भिड़ गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीहोर और भोपाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात इछावर थाना क्षेत्र के लसूडियां कांगर और कालापीपल के बीच दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। एक बाइक पर तीन लोग और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइकों के तेज गति से चलने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद सभी को कालापीपल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से एक को परिजन भोपाल ले गए।
विज्ञापन
मृतकों में कालापीपल के कुलदीप पिता जमुना प्रसाद, बालोदिया के डेनी पिता दशरथ और जामली पंचायत क्षेत्र के सतीश पिता सुरमल बारेला के नाम बताए गए हैं। हादसे में कालापीपल का राजकुमार पिता सोनू घायल है, उसका जिला अस्पताल सीहोर में इलाज जारी है। एक अन्य घायल को परिजन सीहोर से उपचार के लिए भोपाल ले गए।
विज्ञापन
