फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Rape of girl pursuing ITI accused pressuring her convert religion threat of defamation if she refuses

Sehore Crime: ITI कर रही युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, मनाही पर बदनाम करने की धमकी

Tue, 17 Sep 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 10:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sehore Rape of girl pursuing ITI accused pressuring her convert religion threat of defamation if she refuses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में विशेष समुदाय के एक युवक ने अंबेडकर आईटीआई सीहोर की एक युवती के साथ झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। जब युवती ने मिलने से मना किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए जबरदस्ती मेले में घूमाने अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि मामला सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में धारा- 64, 87 और 74 बीएनएस 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़त युवती ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मैं अंबेडकर आईटीआई कालेज सीहोर से पढ़ाई कर रही हूं। मैंने 22 जून 24 को सीहोर आईटीआई में एडमिशन लिया था। मैं इंग्लिशपुरा सीहोर में किराए के मकान में रहती हूं।
विज्ञापन


दो साल से वसीम शाह निवासी चकल्दी को पहचानती हूं। करीब चार महीने पहले से वसीम मुझसे फोन पर बात करने लगा था। बीते 25 अगस्त 24 को सुबह 11 बजे वसीम शाह मुझसे मिलने के लिए सीहोर आया था। जहां से मुझे लेकर वहीं पास के एक होटल में गया था। उस होटल में वसीम शाह ने किराए से एक कमरा लिया था और मुझसे कहा था कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, तुम अपना धर्म परिवर्तन करवा लो। फिर हम शादी करके अच्छे से रहेंगे। उसके बाद मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह मुझे अपने कमरे पर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर नौ सितंबर 24 को रात नौ बजे वसीम शाह पुन: मुझसे मिलने के लिए सीहोर आया और अपने साथ जाने के लिए कहने लगा मेरे मना करने पर उसने मुझे धमकी दी कि यदि वह मेरे साथ नहीं चली तो मैं उसके घर वालों को सब बता दूंगा। वसीम मुझे डरा धमकाकर अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठाकर जबरदस्ती इछावर में मेला दिखाने ले गया। वहां पर भी उसने मुझे अपने साथ झूले पर बैठाया और मेरे साथ छेड़खानी की। उसके बाद वह मुझे वापस से अपने कमरे पर सीहोर छोड़ आया था। फरियादिया ने बताया कि डर के कारण मैंने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया था। लेकिन अब अपने परिवार जनों के साथ आकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस संबंध में रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे का कहना है कि युवक वसीम शाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में रेहटी थाने में जीरो पर कायमी करके सीहोर कोतवाली थाने में प्रकरण भेजा गया है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी मनोज मालवीय का कहना है कि  चकल्दी निवासी युवक वसीम शाह द्वारा युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। 


आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में हैं। आरोपी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि युवक वसीम शाह द्वारा इछावर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हरकते की जा रही थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था, फिलहाल जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed