फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Pollution caused by cheese factory proved costly, administration stopped production

Sehore: पनीर फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाना पड़ा महंगा, प्रशासन ने उत्पादन कराया बंद, बिजली कनेक्शन काटा

Wed, 17 Jul 2024 08:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 08:14 PM IST
सार

सीहोर की पनीर फैक्ट्री को बंद कराने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर बिजली कंपनी ने बिजली कनेक्शन काट दिया है, जिससे उत्पादन बंद हो गया है। अब फैक्ट्री जब तक चालू नहीं होगी, तब तक कि उद्योग जल प्रदूषण नियंत्रण की पूर्ण व्यवस्था नहीं करता है। 

विज्ञापन
Sehore: Pollution caused by cheese factory proved costly, administration stopped production
सीहोर में प्रदूषण फैलाने के मामले में एक पनीर फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के ग्राम पिपलिया मीरा में स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री को प्रशासन ने बंद करा दिया है। पनीर फैक्ट्री से केमिकल युक्त गंदा पानी बाहर नाले और खेत में फैलाकर प्रदूषण को बढ़ावा देने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर की है। फैक्ट्री को बंद कराने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर बिजली कंपनी ने बिजली कनेक्शन काट दिया है, जिससे उत्पादन बंद हो गया है। अब फैक्ट्री जब तक चालू नहीं होगी, तब तक कि उद्योग जल प्रदूषण नियंत्रण की पूर्ण व्यवस्था नहीं करता है। 
विज्ञापन


किसानों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मामले में किसानों और कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने प्रमाण सहित प्रशासन को शिकायत भी की थी। ज्ञात रहे कि पनीर फैक्ट्री चालू होने के बाद से ही यहां के किसान उद्योग से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से फसल खराब होने और आसपास के जलस्रोत का पानी दूषित होने की शिकायत करते आ रहे हैं। किसानों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने पहले भी कई बार कार्रवाई की, लेकिन हर बार फैक्ट्री प्रबंधन बचता रहा। इस बार फिर से कलेक्टर प्रवीण सिंह को कुछ लोगों ने शिकायत की, जिसे लेकर नायब तहसीलदार सिद्धांत सिंगला, पटवारी आशीष शर्मा, पवन यादव ने कुछ दिन पहले उद्योग का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान राजस्व की टीम ने देखा कि उद्योग द्वारा अनुपचारित दूषित जल को पाइप के माध्यम से उद्योग के पीछे परिसर के बाहर भूमि पर छोड़ा जा रहा है। उद्योग के दूषित जल का भराव कृषि भूमि पर जगह-जगह देखा गया, जिसमें सफेद एवं काले रंग के झाग थे। यह केमिकल युक्त दूषित जल पहले नाले और फिर सीवन नदी तक पहुंच रहा है। राजस्व की टीम ने इसके सैंपल भी जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजे, जिसकी जांच में काफी हानिकारक तत्व मिले, जिसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कलेक्टर प्रवीण सिंह को तत्काल उद्योग बंद कराने के आदेश दिए। बताया गया है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कलेक्टर प्रवीण सिंह को पनीर फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उत्पादन बंद कराने के आदेश मिले।

बिजली कनेक्शन कटवाया
कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी की टीम भेजकर उद्योग का कनेक्शन कटवा दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कलेक्टर को यह भी आदेश दिए हैं कि उद्योग जब तक चालू नहीं किया जाएगा, तब तक कि उद्योग द्वारा जल प्रदूषण नियंत्रण की पूर्ण व्यवस्था नहीं की जाती है। यदि ऐसा नहीं होता है तो तत्काल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1974 की धारा-41 के तहत न्यायालय में विधिक प्रकरण दायर करने की कार्रवाई की जाएगी।


दूसरी बार हुई कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से पनीर फैक्ट्री के खिलाफ यह दूसरी बार सख्त कार्रवाई की गई है। इससे पहले 19 जनवरी 2022 को बोर्ड ने इसी फैक्ट्री का उत्पादन बंद कराया था। उस समय भी फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से किसानों की फसल खराब होने और जल प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम नहीं होने की बात सामने आई थी। तब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच कर फैक्ट्री प्रबंधन पर एक करोड़ 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed