फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Police caught two people who were carrying precious teak wood in a pickup.

Sehore: पिकअप में भरकर ले जा रहे बेशकीमती सागौन की लकड़ी, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Wed, 25 Sep 2024 09:36 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

सीहोर से सागवान की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लाखों की सागवान के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Sehore: Police caught two people who were carrying precious teak wood in a pickup.
सीहोर में सागवान की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर  पुलिस ने सागौन की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके साथ से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है, जिसमें 3 लाख का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पीले तिरपाल की पिकअप वाहन में सागौन की गोल सिल्लिया इछावर तरफ से सीहोर कस्बा होते हुए श्यामपुर जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज मालवीय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम के सहायक उप निरीक्षक दिलीप मस्कोले ने आरक्षक चंदू टिकारे,आरक्षक सुरेश मालवीय,आरक्षक कपिल सभी लुनिया चौराहा सीहोर पहुंचे। जहां पिकअप वाहन के आने पर रोककर पूछताछ की। पिकअप वाहन चालक ने अपना नाम मुजम्मिल कुरेशी पिता वसीम कुरेशी उमर (26) निवासी मकान नंबर 9 गली नंबर 2 सुलतानिया रोड इस्लामपुर भोपाल और कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने अनस खान पिता मोहम्मद अली (21) निवासी कस्बा सीहोर बताया। दोनों संदेही के समक्ष पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर सागौन की 25 गोल सिल्लियां जब्त की गईं। सागौन की सिलियों के वेध परमिट के बारे में दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई जवाब नहीं दे सके। धारा 303(2) बीएनएस 5/16 मध्य प्रदेश वन उपज व्यापार विनिमय अधिनियम का पाया जाने पर उक्त दोनों संदेही को गिरफ्तार किया। पिकअप वाहन व 25 नग सागौन की सिल्लियां जब्त कर ली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed