{"_id":"64ca115941c172f4d10235b4","slug":"sehore-picnic-became-a-deal-of-death-for-lover-couple-both-drank-poison-at-midghat-young-man-serious-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: पिकनिक स्पॉट बना प्रेमी युगल के लिए आत्महत्या का स्थान; मिडघाट पर दोनों ने पिया जहर, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: पिकनिक स्पॉट बना प्रेमी युगल के लिए आत्महत्या का स्थान; मिडघाट पर दोनों ने पिया जहर, युवती की मौत
Wed, 02 Aug 2023 04:34 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:34 PM IST
सार
सीहोर में मिडघाट सतकुंडा के पास मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। प्रेमी युगल मिडघाट पर पिकनिक मनाने गया था। रात में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। जबकि युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बुधनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर में मिडघाट सतकुंडा के पास मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। उसके बाद इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई और युवक की गंभीर हालत बनी हुई है। प्रेमी युगल मिडघाट पर पिकनिक मनाने गया था।
विज्ञापन
बुधनी पुलिस के मुताबिक, काजल और रितिक थाना केसला के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि युवती नर्मदापुरम के कॉलेज में एडमिशन के लिए और युवक बुधनी की एक कंपनी में इंटरव्यू देने आए थे। मंगलवार को दोनों घूमने के लिए बुधनी के मिडघाट स्थित सतकुंडा पिकनिक स्पॉट पर गए थे। यहां पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। 108 एम्बुलेंस से दोनों को बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने से उनके बयान नहीं हो पाए।
विज्ञापन
एम्बुलेंस के स्टाफ ने दोनों के जहर पीने की बात बताई। हालत नाजुक होने पर उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान रात में युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जानकारी में मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
