{"_id":"6308b8650106c87ae9604437","slug":"sehore-one-year-imprisonment-for-man-who-molested-woman-court-also-fined","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को एक साल की कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को एक साल की कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
Fri, 26 Aug 2022 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:41 PM IST
सार
सीहोर में महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल का कारावास भुगतने की सजा दी है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर में महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल का कारावास भुगतने की सजा दी है। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला दो साल पुराना है।
जानकारी के अनुसार मीडिया सेल प्रभारी केदार कौरव ने बताया कि घटना 21 फरवरी 2019 की है। दोपहर एक बजे पीड़िता घर में अकेली थी। तभी गांव में रहने वाला रायसिंह पिता हजारीलाल घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। पीड़िता के चीखने पर वह धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने तुरंत खेत पर जाकर अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद मामला कोर्ट में पेश किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय जितेन्द्र सिंह परमार ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त रायसिंह पिता हजारीलाल निवासी नरसिंहखेड़ा, इछावर को धारा 354 भादवि में एक वर्ष सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।