फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: You can visit the forest in the city itself, city forest is taking shape

Sehore: शहर में ही कर सकेंगे जंगल की सैर, सीहोर के समीप 50 हेक्टेयर में विकसित हो रहा नगर वन; ओपन जिम भी होगा

Tue, 04 Mar 2025 02:14 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 02:14 PM IST
सार

Sehore: नगर वन का कार्य देख रहे डिप्टी रेंजर विजय कसोटिया ने बताया कि सीहोर के कोनाझिर में बनने वाले नगर वन का तीन साल का प्रोजक्ट है। नगर वन को जंगल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां लोगों को सुकून के पल मिलने के साथ आनंद का अहसास होगा। 

विज्ञापन
Sehore news: You can visit the forest in the city itself, city forest is taking shape
कोनाझिर के पास आकार ले रहा नगर वन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहर के बीचों-बीच जंगल का अनुभव कराने के लिए नगर वन तैयार किया जाएगा। कोनाझिर के पास 50 हेक्टेयर क्षेत्र में नगर वन आकार ले रहा है। यहां हरियाली के साथ जॉगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक व ओपन जिम व तरह-तरह की वाटिकाएं बनाई जाएंगी। वैसे तो जैव-विविधता संरक्षण के लिए दूर दराज के जंगली क्षेत्रों पर ही ध्यान दिया जाता रहा है, पर यहां रुद्राक्ष सहित पचास से अधिक अलग-अलग प्रजातियों के पौधों की किस्में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


नगर वन को जंगल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में नगर वन बनाने के पीछे मुख्य मकसद यही है कि वन और पर्यावरण के प्रति आम पब्लिक को जागरूक बनाना है। नगर वन में वॉकिंग व जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। योग के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर कारपेट ग्रास लगाई जाएगी। लोगों को पेड़, पौधों व वन्यप्राणियों के बारे में जानकारी देने के लिए व्याखानमाला बनाई जाएगी। यहां छोटा झरना व छोटे-छोटे सॉसर बनाए जाएंगे, जिसमें कमल व अन्य जलीय वनस्पति लगाई जाएंगी। वहीं बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क भी होगा।
विज्ञापन


नवग्रह वाटिका बनेगी, रुद्राक्ष के पेड़ लगेंगे
नगर वन का कार्य देख रहे डिप्टी रेंजर विजय कसोटिया ने बताया कि सीहोर के कोनाझिर में बनने वाले नगर वन का तीन साल का प्रोजक्ट है। नगर वन को जंगल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां लोगों को सुकून के पल मिलने के साथ आनंद का अहसास होगा। यहां सैर के लिए आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टॉयलेट, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्था भी होगी। पहले साल में गड्ढे खुदेंगे, बारिश में पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मनोरंजन झूले लगेंगे, नवग्रह वाटिका बनेगी, फ्लावर गार्डन बनाएंगे, बटरफ्लाय गार्डन, 400 रुद्राक्ष के पेड़ लेगेंगे, घूमने फिरने का रहेगा। भूजल संरक्षण का कार्य रहेगा। नगर वन का काम प्रगति पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ में बनेगा कोनाझिर का नगर वन
वन मंडलाधिकारी एमएस डाबर का कहना है कि नगर वन का तीन साल का प्रोजेक्ट है। सीहोर के कोनाझिर में नगर वन विकसित करने की दो करोड़ की योजना है। नगर वन के लिए अभी 50 लाख का बजट आया है। नगर वन तीन साल में पूरा होना है। अभी पहला साल है।

इस तरह विकसित होगा नगर वन का स्वरूप
  • नगर वन के चारों ओर से की जाएगी फेंसिंग।
  • स्थानीय प्रजाति के पौधे व झाड़ियां लगाई जाएंगी।
  • थीम आधारित पौधारोपण के जरिए स्मृति वन व नक्षत्र वन आदि बनाए जाएंगे।
  • जैव विविधता के लिए सभी प्रकार की सजावटी झाड़ियां, बेलदार, औषधीय, पुष्प व फलों के पौधे लगाए जाएंगे।
  • रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी।
  • पेयजल, बेंच, फुटपाथ, जॉगिंग एवं साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे।
  • जागरूक करने के लिए डिस्प्ले बोर्ड, साइनेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed