{"_id":"65e2a684bebb903d8e0feed7","slug":"sehore-news-two-killed-in-head-on-collision-between-two-bikes-in-bhimpura-ashta-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: आष्टा के भीमपुरा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: आष्टा के भीमपुरा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
Sat, 02 Mar 2024 09:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 02 Mar 2024 09:40 AM IST
सार
हादसे में जान गंवाने वालों में एक सात साल का बालक भी है। वहीं दोनों बाइकों पर बैठी दो महिलाएं भी इस घटना में घायल हो गईं।
विज्ञापन
दो बाइकों में टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के आष्टा थाना अंतर्गत आने वाले भीमपुरा ग्राम के पास शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में एक सात साल का बालक है। प्रभारी टीआई सीएल रायकवाल ने इस घटना की पुष्टि की है।
मौके पर पहुंचे एसआई दिनेश यादव ने बताया कि इस घटना में मृतक का नाम भादर सिंह पिता जगन्नाथ (40) निवासी बमुलिया भाटी तथा बालक हर्ष पिता राजेन्द्र मालवीय (7) निवासी कालापीपल इछावर की मौत हो गई है। इस घटना में राजेंद्र सिंह मालवीय की जीभ कट गई है। दोनों बाइकों पर बैठी दो महिलाएं भी इस घटना में घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दोनों मृतकों का पीएम आष्टा सिविल अस्पताल में शनिवार को होगा। एसआई यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।